एटीएस ने श्रीवास्तव गिरोह के सक्रिय सदस्य नेपाली को किया गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live States

Eksandeshlive Desk

रांची: राजधानी में अपराधिक गिरोह अमन श्रीवास्तव के सक्रिय एक सदस्य को एटीएस टीम ने गिरफ्तार किया हैं। अमन श्रीवास्तव गिरोह के अपराधियोें ने रांची समेंत कई जिलो में रंगदारी, लूट, हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया हैं। रांची पुलिस के लिए अमन श्रीवास्तव गिरोह के अपराधियों ने चुनौती दे रहे हैं। आये दिन रंगदारी की घटना को अंजाम देना इनके लिए आम बात हो गई हैं।
पुलिस मुख्यालय को गुप्त सूचना मिली कि अमन श्रीवास्तव गिरोह के सक्रिय अपराधी रांची में घुम रहा हैं। सूचना के आधार पर एटीएस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो०महमूद आलम उर्फ नेपाली 33 वर्षीय पिता मो० सिद्दीकी स्थायी राय थाना खलारी, वर्तमान में सदभावना भवन के पास दीपाटोली फातिमा नगर थाना जगरन्नाथपुर पुन्दाग ओपी में रह रहा था जिसे एटीएस ने गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अपराधी मो० महदूम आलम उर्फ नेपाली को अपराधिक इतिहास रहा हैं।