Reporting by Sunil Verma
रांची: निम्स विश्वविद्यालय जयपुर राजस्थान में 30-31 जनवरी 2026 को आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन में राँची के विख्यात एवं वरीय फिजियोथेरेपीस्ट डॉ० दिनेश कुमार ठाकुर ने शिरकत किया। इस सम्मेलन में डॉ० ठाकुर को विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों में अध्यक्ष बनाया गया एवं डॉ० ठाकुर द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चिकित्सा वैभव सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ० ठाकुर को अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया है। डॉ० ठाकुर को सम्मानित करने वाले में संतोष नायर, प्रेसिडेंट, निम्स विश्वविद्यालय, जयपुर, डॉ० संदीप त्रिपाठी, निबंधक, निम्स विश्वविद्यालय, जयपुर, डॉ० हिमांशु त्रिपाठी, डीन एवं निदेशक, निम्स विश्वविद्यालय, जयपुर एवं (प्रो०) डॉ० अजीत कुमार सहारन, प्राचार्य, निम्स विश्वविद्यालय, जयपुर शामिल थे। वर्तमान में डॉ० ठाकुर राँची के गुरुनानक अस्पताल एवं देवुका अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे है। यह झारखण्ड राज्य के लिए गौरव का विषय है।
