Mustafa Ansari
रांची : फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग,ईरबा के प्रांगण में गुरूवार को लायन्स क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन दो प्रमुख लायनिस्टिक उपलब्धियों लायन एपी सिंह के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बनने और पीएमजेएफ लायन संजय कुमार के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में शपथ ग्रहण को समर्पित था। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन मनोज कुमार मिश्रा, सचिव लायन संतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन अल्तमश आलम तथा मुख्य अतिथि फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस की निदेशक डॉ. शाहीन कौसर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नजनीन कौसर ने भी भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी सहभागिता दर्ज की। इस अवसर पर फ्लोरेंस कॉलेज के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।
कार्यक्रम में तीन विशेष पौधों का रोपण किया गया : एक पौधा लायन एपी सिंह के नाम व एक PMJF लायन संजय कुमार के सम्मान में और तीसरा लायन शैलेश अग्रवाल,चार्टर अध्यक्ष के जन्मदिवस की शुभकामना स्वरूप।
लायन मनोज कुमार मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा आज का दिन सेवा, नेतृत्व और पर्यावरणीय चेतना का अद्भुत संगम है,जो हमें हरित भारत की दिशा में प्रेरित करता है। यह आयोजन मिशन 1.5 के तहत हुआ,जिसने “लीड टू सर्व, सर्व टू लीड” के आदर्शों को साकार करते हुए लायनवाद की प्रेरणाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाया।