गांधी जयंती के मौके पर डीएवी के बच्चों का मैराथन दौड़ 

360° Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

सिल्ली: डीएवी  एमए एस. पब्लिक स्कूल, सिल्ली में गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती श्रद्धाभाव से मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मोतीलाल प्रसाद जी (वरिष्ट शिक्षाविद् एवं पूर्व प्रधानाध्यापक) आमंत्रित थे। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा नृत्य एवं संगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या बी. शरण ने  गांधी जी के सुविचारों को वर्तमान की गतिविधियों से जोड़ते हुए बच्चों को सही मार्गदर्शन प्रदान किया और बताया कि लोगों में परिवर्तन लाने के लिए पहले हमें स्वयं में परिवर्तन लाना होगा। गांधी जयंती के शुभ अवसर पर  डीएवी मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के  विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और प्राचार्या ने भी भाग लिया। यह दौड़ झारखंड मोड़ से शुरू हुई और सभी प्रतिभागियों ने दो किलोमीटर तक दौड़ लगाई ।  इस दौरान मुरी थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा प्रदान करने हेतु अपनी अहम भूमिका निभाई। जानकारी विद्यालय के शिक्षक स्वरूप दत्ता ने दी।