गौरवशाली विरासत और आत्मविश्वास के साथ बन रहा आत्मनिर्भर भारत : बाबूलाल

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। बूथ पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने देवघर जिलांतर्गत जसीडीह प्रखंड के कुशमहा मे “मन की बात” पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

बाबूलाल मरांडी ने इस अवसर पर कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का दस्तावेज है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक विरासत के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की कला संस्कृति, पारंपरिक हुनर का सम्मान आज विश्व भर में बढ़ा है। भगवान बुद्ध का संदेश और योग ने विश्व बंधुत्व के भाव को मजबूत किया है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हरमू मंडल रांची में कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, पाथेय है। आज के युवा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को आत्मसात कर रहे हैं।

Spread the love