गायत्री साहू बनीं जोरी मंडल अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

360° Ek Sandesh Live

News by अशोक अनन्त

हंटरगंज (चतरा) भाजपा नेत्री गायत्री साहू जोरी मंडल की अध्यक्ष नव निर्वाचित की गईं। यह निर्वाचन भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं और शीर्ष मंडल की ओर से चयन नीति के अनुसार औपचारिक रूप से घोषणा जारी की गई। निर्वाचित होने के बाद साहू जोरी काली मंदिर पहुँचकर माता का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कीं तथा मंडल कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और बधाई दी। मौके पर विधायक जनार्दन पासवान भी उपस्थित हुए और मंडल अध्यक्षा को हार्दिक बधाई व शुभकामना दिए।मंडल अध्यक्षा ने कहा की मंडल के सभी भाजपाईयों के सामंजस्य से समर्पित होकर पार्टी के दायित्व का निर्वहन करूंगी तथा हमारा प्रयास होगा की प्रस्तावित प्रखण्ड जोरी को प्रखण्ड का दर्जा मिले साथ हीं महिला सशक्तीकरण पर ग्रामीण महिलाओं को सुदृढ बनाने पर पहल करूंगी ताकी वे अपने हक और अधिकार की बात कर सकें। गायत्री साहू ने राजनितिक परिवेश में प्रथम भाजपा जोरी मंडल महिला अध्यक्ष बनने के साथ ही पहलीबार कटैया पंचायत से मंडल अध्यक्षा बनने का श्रेय प्राप्त किया है।
मौके पर जितेन्द्र कुमार रजक,सुरेन्द्र शर्मा, रिंकू सिंह,रवि गुप्ता,सोनी गुप्ता,राजु राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश यादव,महामंत्री अशोक अनन्त,पिन्टु साव, अमित गुप्ता समेत जोरी मंडल के अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Spread the love