गीता का उपदेश सभी मनुष्य के लिए प्रेरणास्त्रोत : कुलपति

360° Education Ek Sandesh Live

by sunil
रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आचार्य सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मंगलवार को हवन, आरती तथा दही हांड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुलपति डॉ एससी दुबे ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता का उपदेश सभी मनुष्य के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मनुष्य को उसके द्वारा किए गए कर्मों के अनुसार ही फल प्राप्त होता है, इसलिए सदैव सत्कर्म करने चाहिए। जो व्यक्ति गीता के संदेशों को अपने जीवन में उतारता है। वह सभी दुखों, वासनाओं, क्रोध, ईर्ष्या, लोभ, मोह, लालच के बंधनों से मुक्त हो जाता है। कार्यक्रम का संयोजन कॉलेज की सांस्कृतिक प्रभारी डॉ नंदनी कुमारी के मार्गदर्शन में अक्षय राठौर और तान्या ने किया । पशुचिकित्सा संकाय के डीन डॉ सुशील प्रसाद, डीन पीजी डॉ एमके गुप्ता, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ जगरनाथ उरांव, डीएसडब्लू डॉ बीके अग्रवाल, एसोसिएट डीन डॉ एके पाण्डेय सहित संकाय के शिक्षकों एवं 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आयोजन में भाग लिया।

Spread the love