गेहूं बीज का हुआ वितरण, किसानों के चेहरे पर खुशी

Agriculture

Sunil kumar

साहिबगंज/बरहेट : बरहेट प्रखंड अंतर्गत सिमल ढाब में प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी एवं चैंबर ऑफ फार्मर्स के अध्यक्ष देवाशीष भारती ने संयुक्त रूप से बरहेट प्रखंड के किसानों को ब्लॉक चेन के माध्यम से  50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं बीज का वितरण किया।

समय पर बीज प्राप्त कर किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक थी। इस मौके पर प्रमुख ने बताया कि किसानों को ससमय गेहूं बीज का वितरण किया जा रहा है ताकि किसान सही समय पर अपने खेत में इसकी बुआई कर सकेंगे एवं अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे। इससे उनकी आजीविका में व्यापक सुधार हो पाएगी।

Spread the love