घर की सफाई कर रही महिला को सांप ने डंसा, मौत

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के नरेशगढ़ गांव की रहने वाली सुशीला देवी , उम्र (29) को गुरूवार के दोपहर में घर की सफाई कर रही महिला को सांप ने डंस लिया था।
परिजनों ने ईलाज के लिये सबसे पहले जिला मुख्यालय स्थित पहाड़पुरी  मिशन हॉस्पिटल ले में  गये थे जहां पर प्राथमिक उपचार करने बाद में उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।सदर अस्पताल में  इलाज के दौरान में शुक्रवार को उसकी मौत हो गया महिला के पति सत्यनारायण सिंह ने बताया कि सुशीला घर के कोने की सफाई कर रही थी।
वहीं पर एक विषैला सांप छिपा हुआ था जैसे ही वह पास में पहुंची थी सांप ने डंस लिया। डंसने के बाद उसे तुरंत अस्पताल लाया गया था लेकिन उसकी जान नहीं बच पाया है , मृतक सुशीला देवी के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र दो से दस साल के बीच  में है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह , राम गणेश सिंह , मिथिलेश सिंह , अनिल कुमार सिंह , दरोगी सिंह , संजीत कुमार सिंह और कमलेश सिंह मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार परिजनों को मुआवजा दिलाने की हर संभव कोशिश करेंगे।