गिरिडीह : पूरा परिवार पिकनिक मनाने में मशगूल था, इसी क्रम में दो भाई की नदी में डूबने से मौत

Crime

Eksandeshlive Desk

गिरिडीह : धनवार के हदहदवा नदी तट पर पिकनिक मनाने आए धनबाद के एक परिवार के दो सगे भाइयों की मौत नदी के गहरे पानी में डूबने से हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे की है। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में भी कोहराम मचा दिया। बच्चों के माता पिता घटना के बाद असहज हो गये हैं। घटना स्थल पर पहुंचे घोडथंबा ओपी प्रभारी शंभू ईश्वर प्रसाद को भी सगे दोनों बेटों के पिता गिरधारी साहू से बात कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा करने में काफी देर रुकना पड़ा। तब जाकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया को पूरी की जा सकी।

काफी मेहनत के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया

जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय विशाल कुमार और 7 वर्षीय विक्रम अपने पिता गिरधारी साहू सहित पूरे परिवार के साथ अपने घर धनबाद से गिरिडीह के धनवार के घोड़थंबा ओपी के हदहदवा नदी पहुंचा था। पूरा परिवार नदी तट पर पिकनिक मनाने में मशगूल था। इसी बीच दोनों मासूम विक्रम और विशाल कब नदी में नहाने घुसे और नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले गए इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। जब दोनों बच्चों ने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया तो पिता समेत पूरा परिवार दोनों को नदी से बाहर निकालने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर बच्चों के शव को नदी से निकालने में जुट गयी। काफी मेहनत के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार घटनास्थल कोडरमा और गिरिडीह जिला का सीमावर्ती इलाका है।

Spread the love