गिरिडीह से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Crime

Eksandeshlive Desk

गिरिडीह : पुलिस ने आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ योजना की राशि दिलाने का फर्जी लालच देकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि गिरफ्तार शंकर वर्मा और धनुषधारी वर्मा जिले के बेंगाबाद के रहने वाले है। इनके पास से सिमकार्ड, मोबाइल फोन , एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य सामान जब्त किये गये हैं।

डीएसपी आबिद खान ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली पर्यटक के समीप शहरपुरा जंगल में बैठकर साइबर ठगी कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में की गई हैं। दोनों अपराधियों में से एक ने आईटी सेक्टर में लाखों का पैकेज छोड़कर साइबर के धंधे को अपनाया है। दोनों आलीशान घर में रहते है। महंगी वाहनों में घूमते हैं।

Spread the love