Kamesh Thakur
रांची : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के ग्लैसिया मॉल के पास शनिवार की सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी में आग लगने की घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सुखदेव नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को सुरक्षित किया और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाडी मौके पर पहुंची , और आग लगी स्कॉपियों को बुझाया। इस घटना मे कोई की हताहत नही हुआ है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने स्कॉर्पियो की जांच की।
