गोद भराई योजना के तहत सराढु में किया गया गोद भराई रस्म और मुंह जूठी रस्म

Ek Sandesh Live

कुमार कुलदीप
चतरा: विकसित भारत संकल्प यात्रा के निमित्त टंडवा प्रखंड अन्तर्गत सराढु पंचायत भवन में गोद भराई रस्म योजना के तहत् टंडवा सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय,जिला विधायक प्रतिनिधि अक्षयवट पांडेय, जिला संयोजक मिथलेश कुमार गुप्ता के द्वारा गोद भराई रस्म एवम अन्नप्राशन अर्थात् मुंह जूठी रस्म सम्पन्न कर मातृ शक्ति का अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम अभी पुरे देश में संपन्न किए जा रहे हैं। वर्तमान में मुंह जूठी किए गए बालक मोदी सरकार के 2047 तक विकसित भारत संकल्प को पूरा करते समय युवा शक्ति के रुप में देश के लिए महती भूमिका में रहेंगे। विकसित भारत बनाने में देश के लिए युवा शक्ति और मातृ शक्ति (नारी शक्ति) की महती भूमिका है। मौके पर अंचलाधिकारी टंडवा राजेन्द्र कुमार दास,भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविन्द तिवारी, स्थानीय मुखिया सीता देवी,भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह,मंडल उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह जगदीश महतो, इंद्रजीत कुमार सिंह, सहिया दीदी एवम सैंकड़ों महिलाएं व लाभुक उपस्थित थे।

Spread the love