गोंदा थाना की पुलिस ने चोरी मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: गोंदा थाना की पुलिस ने गेब्रियल बरला के घर से हुई चोरी मामले में दो अरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में विक्की कुमार और चंदन कुमार दोनों बरियातु थाना क्षेत्र के एदलहातु का रहने वाला है। इनके पास से चोरी के जेवर को बरामद किया गया।
आपको बताते चले कि गोंदा थाना क्षेत्र के गोंदा भट्टा निवासी गेब्रियल बरला के घर सें 22 अप्र्रैल को अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवर का चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे। इस मामले में गोंदा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाइ करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर विक्की कुमार और चंदन सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपना जूर्म को स्वीकार किया है। गिरफ्तार विक्की कुमार का आपराधिक इतिहास है।

Spread the love