ग्रामीण एसपी ने पिकेट खोलने को लेकर किया स्थल का निरीक्षण

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: बुढमू थाना क्षेत्र अंतर्गत छापर बालु घाट में बीते दिन उग्रवादियों ने बालु लदा चार वाहनों में आग के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद शनिवार को अनुप बिरथरे पुलिस उप महानिरीक्षक रांची के द्वारा बुढ़मू थाना अंतर्गत बुढ़मू प्रखंड में नक्सली/उग्रवादी गतिविधियों तथा आगजानी की घटना की समीक्षा बैठक आहुत की गई थी।
बैठक के दौरान छापर, विंजा बालू घाट पर आए दिन हो रहे नक्सली घटनाओं को देखते हुए पिकेट खोलने का निर्देश दिया।
अनुप बिरथरे डीआईजी के निदेर्शानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, पुलिस उपाधीक्षक खलारी, पु0नि0-सह-थाना प्रभारी खलारी, थाना प्रभारी मैक्लुस्कीगंज, थाना प्रभारी बुढमू के साथ हिंन्दगिरी, उमेड़डा और बिंजा क्षेत्र में स्थल का निरीक्षण किया।

Spread the love