अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों के लिए समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए जिप प्रतिनिधि सह समाजसेवी भोला प्रसाद तथा उनके पुत्र युवा नेता राजन गुप्ता द्वारा नव वर्ष के अवसर पर सैकड़ों गरीब, असहाय एवं निराश्रित लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ठंड से बचाव के लिए चलाए जा रहे इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।कंबल वितरण कार्यक्रम मरका, तुम्बिया एवं नयकाडीह गाँवों में आयोजित किया गया, जहाँ गरीब परिवारों, बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को प्राथमिकता के साथ कंबल प्रदान किए गए। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलकती दिखाई दी।
युवा नेता राजन गुप्ता ने बताया कि लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों की पहचान की जा रही है और आने वाले दिनों में और भी परिवारों तक कंबल पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना उनका सामाजिक दायित्व है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। वहीं प्रतापपुर भाग 2 के जिलापरिषद प्रतिनिधि भोला प्रसाद ने कहा कि प्रखंड कार्यालय के द्वारा जिला परिषद सदस्यों को मात्र 50 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं जो इतने बड़े क्षेत्र के लिए ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत को चरितार्थ करती है। इसी को देखते हुए अपने निजी खर्च से जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सलाऊदीन खान, प्रमिल साव, अशोक साव, प्रदीप यादव, राजेश यादव, इंद्रदेव यादव, कपिल कुमार, राजदेव यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर गाँव-गाँव जाकर लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल उपलब्ध कराए। स्थानीय ग्रामीणों ने समाज सेवी टीम के इस जनहित कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास से समाज में सहयोग और संवेदना की भावना मजबूत होती है।
