Eksandesh Desk
Kodarma: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के आंतरिक गुणवता आश्वाशन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी द्वारा खिलाड़ियों का परिचय सत्र कर एवं राष्ट्रीय गान से किया गया।
बालिका वर्ग फुटबॉल मैच राधाकृष्णन सदन एवं विवेकानंद सदन के बीच खेला गया ,जिसमें विवेकानंद सदन ने मैच को 1 -0 से जीता तथा बालक वर्ग फुटबॉल मैच रूसो सदन एवं अरस्तू सदन में अरस्तू सदन ने 2-0 मैच को जीता। वहीं बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता राधाकृष्णन सदन एवं विवेकानंद सदन के बीच हुई जिसमें राधाकृष्णन सदन 12-11 से प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की तथा बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता रूसो सदन एवं अरस्तू सदन के बीच खेला गया जिसको रूसो सदन ने 28-15 से जीत लिया । वहीं बालक वर्ग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मैच रोहित कुमार रोशन और अमित कुमार के बीच खेला गया जिसमें अमित कुमार ने विजय प्राप्त की एवं बालिका वर्ग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मैच रवीना कुमारी और दीपनाथ के बीच खेला गया , जिसमें दीपनाथ ने शानदार जीत दर्ज की ।
बालिका वर्ग फुटबॉल मैच में विवेकानंद सदन की कप्तान श्रृष्टि कुमारी, राधाकृष्णन सदन की कप्तान लक्ष्मी कुमारी, बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के विवेकानंद सदन की कप्तान दीपा नाथ एवं राधाकृष्णन सदन के कप्तान तमन्ना प्रवीण, बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के अरस्तू सदन के कप्तान कुणाल कुमार, रूसो सदन के कप्तान रवि प्रसाद, बालक कबड्डी प्रतियोगिता के रूसो सदन के कप्तान बलराम यादव एवं अरस्तू सदन के कप्तान रोहित कुमार रौशन ने अपने टीम का कुशल नेतृत्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका फुटबॉल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रृष्टि कुमारी, बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रंजीत कुमार, एवं बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तमन्ना प्रवीण, बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रवि प्रसाद को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाना तथा उनके अंतर्निहित विविध कौशलों को उजागर कर खेलकूद के प्रति निरंतर अग्रसर करना एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना है।
उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने में रेफरी सीमा किस्पोट्टा एवं कार्यक्रम समन्वयक सीताराम यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 24- 26 के सभी प्रशिक्षु, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मृदुला भगत,सभी सहायक प्राध्यापक एवं महाविद्यालय के सभी सदस्य उपस्थित रहे। खेलकूद प्रतियोगिता का सफल संचालन महाविद्यालय के शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा ने शानदार भूमिका निभाई। संपूर्ण खेलकूद प्रतियोगिता महाविद्यालय खेल प्रभारी अमित दास के देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
