गटीगाढ़ा मंडली में संत मोनिका नवनिर्मित गिरजा घर का हुआ आशीष संस्कार

360° Ek Sandesh Live Religious

प्रभु ईशु के शांति के संदेश को अपनाए बगैर जनकल्याण संभव नहीं: अनिल कंडुलना

Amit Ranjan

सिमड़ेगा/बोलबा: प्रखंड के सामसेरा पल्ली अंतर्गत गटीगाढ़ा मंडली में संत मोनिका नवनिर्मित गिरजा घर का आशीष संस्कार सलंगापोंछ भिखारिएट के डीन फादर थॉमस सोरेंग के द्वारा फीता काटकर किया गया। मोके पर सामसेरा पल्ली पुरोहित फादर राफेल केरकेट्टा, सहायक पुरोहित फादर सैंटियल समद, फादर अकूइनास केरकेट्टा के द्वारा विशेष योगदान दिया गया तत्पश्चात मिस्सा पूजा अनुष्ठान किया गया। अवसर पर गटीगाढ़ा के मसीही समुदाय के लोगों ने एक से बढ़कर एक मसीही गीत गाकर अवसर को भक्तिमय माहौल बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान डीन फा थॉमस सोरेंग ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीसु का आगमन हमारे उद्धार के लिए हुआ है और हम सभी को आपस मे प्रेम, शांति और एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए प्रेरित करता है और यह गिरजा घर येसु मसीह का आवास है। इस पवित्र गिरजा घर में ज्यादा से ज्यादा एकत्रित होकर ईश्वर का आराधना करना है।

मौके पर मौजूद झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने अपने संबोधन में कहा कि यह भवन एक साधारण भवन नहीं है। यह भवन ईश्वर का भवन है और कलीसिया के लोग एकत्रित हो कर ईश्वर की अराधना करते हैं, क्योंकि एकत्रित हो कर अराधना करने से एक अलग संतुष्टि प्राप्त होती है। इस गिरजाघर में अराधना करने पर ईश्वर का घर होने की उपस्थिति का प्रमाण है। यहाँ प्रार्थना करने से मन को अलग प्रकार की शांति मिलती है। वहीं उन्होंने राजनीतिक रूप से जागरूक होकर सामाजिक और धार्मिक रूपसे एक जुट होने की अपील की।

मोके पर झामुमो युवा मोर्चा जिला सचिव राजेश टोप्पो समसेरा पल्ली के हेड प्रचारक मंडली प्रचारक ख्रीस्त्तोफर केरकेट्टा, उर्सलाइन की धर्म बहन सिस्टर कांति केरकेट्टा, सिस्टर फ्रिस्का बिलुंग, सिस्टर रजनी डुंगडुंग, पीटर केरकेट्टा,रोशन केरकेट्टा, सुनील केरकेट्टा, एंटोनी केरकेट्टा, थादियूस केरकेट्टा, अल्बिना केरकेट्टा, दिब्य डुंगडुंग, सावधानी केरकेट्टा, यूनानी केरकेट्टा, फ्लोरा केरकेट्टा, पूनम केरकेट्टा, सुचिता केरकेट्टा, मगरिता केरकेट्टा और काफी संख्या में मंडली के विश्वासी उपस्थित हुए