गुमशुदा दो बच्चों को पुलिस ने किया बरामद ,परिजनों को सौपा

360° Crime Ek Sandesh Live States

Kamesh Thakur

रांची: लोअर बााजार थाना की पुलिस ने गुमशुदा दो बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया हैं। ज्ञात हो कि 15 जनवरी से दो बच्चें अपने घर से बिना किसी को बताये गायब हो गये थें। बच्चों के परिजनों ने अपने स्तर सभी रिस्तेदारों, परिचतों के यहा काफी खोजबीन किया था। लेकिन गायब दोनों बच्चों का कही भी पता नही चल सका। तब जाकर घरवालों ने लोअर बाजार थाने में गुमशुदा होने का मामला दर्ज कराया हैं। लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानन्द कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि गायब दोनों बच्चों मुरी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मुरी गई, और दोनों बच्चों से सकुशल बरामद किया। पुलिस ने बरामद हुऐ दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनो को सौपा।