गुरिया दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन, अजीत अध्यक्ष तथा पवन बने सचिव

360° Ek Sandesh Live

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): प्रखंड के बभने पंचायत अंतर्गत गुरिया मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा का शारदीय नवरात्र हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा सभी लोगों की सहमति से अजीत कुमार गुप्ता को अध्यक्ष तथा पवन कुमार दास को सचिव मनोनीत किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में धीरेन्द्र कुमार राणा, संतोष रवि, सहसचिव जीतू कुमार कोषाध्यक्ष अमन कुमार रवि, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार विश्वकर्मा , महासचिव कर्नल कुमार गुप्ता, तथा विकास कुमार साहू एवम मीडिया प्रभारी अंबुज कुमार व विक्रम कुमार को बनाया गया है।वहीं संरक्षक के रूप में प्रतापपुर भाग 2 जिला परिषद् सदस्य रीना देवी एवं समाजसेवी भोला प्रसाद,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गणेश प्रसाद, मुखिया संगीता देवी , विगन राम शिक्षक, पूर्व शिक्षक दिनेश दास, बैजनाथ प्रसाद, पूरन प्रजापति,हिंदुस्तान ग्लास हाउस आगरा के प्रोपराइटर भोला प्रजापति, दयानन्द अखौरी उर्फ मून बाबू, नंदकिशोर ऊर्फ कारू प्रसाद, संजय प्रसाद ऊर्फ वकिल साहेब ,शंकर मिस्त्री, नरेश साव,विजय प्रसाद, रामधनी दास* हवलदार रामपति दास, समाजसेवी राजेंद्र भारती ऊर्फ मुकेश गुप्ता सोनवर्षा , सकेंद्र प्रसाद महुगाई, सुरेंद्र गुप्ता, राजदेव यादव, मंतोष कुमार दास,नंदू मिस्त्री, संतोष साहू , डोमन ऊर्फ अदित्य ठाकुर तथा सद्स्य के रूप में उदय साव, नरेश भारती, मनदीप पासवान, छोटू प्रजापति, राजेश चौधरी, उदित नारायण चौधरी, विकाश साव, गणपति दास, प्रमोद दास, मनोज विश्वकर्मा,विकाश प्रजापति, राजेश प्रजापति, सुधीर साव , योगेंद्र साव को चयनित किया गया है।नव चयनित अध्यक्ष अजित कुमार गुप्ता को स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह शिक्षक विगन राम सहित अन्य लोगो ने मौके पर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

Spread the love