गुरूगोबिंद सिंह के 358 वें प्रकाश पर्व पर सजा भव्य कीर्तन दरबार

Religious

Eksandeshlive Desk

पलामू : सिखों के दशमगुरू, दशमेश पिता, खालसा पंथ के संस्थापक और हिन्दु धर्म-संस्कृति के रक्षक गुरूगोबिंद सिंह का 358 वां प्रकाश पर्व सोमवार को मनाया गया। इस अवसर पर गुरूद्वारा श्रीगुरू सिंह सभा, बेलवाटिका डालटनगंज में प्रातः की चौकी उपरांत भव्य दीवान सजाया गया। इसमें रागी जत्था के अलावा स्थानीय बच्चे, युवक-युवतियां कीर्तन वाणी से संगत को नेहाल कर दिया।

प्रकाश पर्व को लेकर मुख्य समारोह का आयोजन गुरूद्वारा में किया गया। इसमें टाटानगर से आए ज्ञानी हरमित सिंह एवं अन्य जत्था के द्वारा कीर्तन किया गया। समाज के बच्चों की ओर से प्रस्तुत कीर्तन ने संगत को भाव विभौर कर दिया। पूर्वाहन 11 बजे मुख्य दिवान सजाया गया। ज्ञानी सुंदर सिंह ने अरदास की। सिख समाज के लिए समर्पित रहने पर श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल द्वारा रजिन्दर सिंह बंटी को सम्मानित किया गया। दिवान की समाप्ति के बाद गुरूतेग बहादुर मेमोरियल हॉल में लंगर हुआ।

इससे पहले प्रकाश पर्व को लेकर 30 दिसम्बर से प्रभातफेरी निकाली गयी। पांच जनवरी को इसका समापन हुआ। प्रभातफेरी प्रात बेलवाटिका गुरूद्वारा साहिब से निकलकर विभिन्न मुहल्लों से होते हुए वापस गुरूद्वारा साहिब में समाप्त हुई। डालटनगंज की सिख संगत की कीर्तन मंडली ने भक्ति भाव से शबद गायन कर साध संगत को गुरूवाणी से जोड़ा। मौके पर सतबीर सिंह राजा, रजिन्दर सिंह बंटी, गुरूवीर सिंह गोलू, बॉबी चावला, हरदीप सिंह काकू, मनप्रीत सिंह बग्गा, संटी सिंह सहित अन्य सक्रिय थे। मौके पर सिख समाज के सैकडों लोग उपस्थित थे।