Eksandeshlive Desk
रांची : जैप-1 कैंपस के टिकू हॉल में मंगलवार को रांची के गुरुंग समाज ने तामु लोसार महोत्सव के शुभ अवसर पर पूर्वी क्षेत्र से उभरते लॉन टेनिस अंपायर गौरव गुरुंग को 2025 के उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मौके पर तामु गुरुंग समाज के संस्थापक विजय गुरुंग, सचिव सतीश गुरुंग, सक्रिय सदस्यगण मीना गुरुंग, आरती गुरुंग, संजय गुरुंग, अमरदीप गुरुंग, निशांत गुरुंग, विशाल गुरुंग, अमोल गुरुंग आदि उपस्थित थे।
सचिव सतीश गुरुंग ने सभा में प्रशस्ति पत्र में वर्णित गौरव गुरुंग की 2025 की सफलताओं का उल्लेख किया, जिनमें चुनिन्दा हैं- पुणे में मई में महाराष्ट्र राज्य टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बिली जीन किंग टेनिस चैंपियनशिप में लाइन अंपायर होना, आल इंडिया आई.आई.टी. टेनिस चैंपियनशिप जो आई.आई.टी. कानपूर, हैदराबाद, तिरुपति एवं धनबाद में संपन्न हुई उसमे अंपायरिंग करना, नेशनल टेक्निकल ऑफिसर बनकर फरवरी में देहरादून में 38 वां राष्ट्रीय खेल में, 3वीं कंचनजंघा तीस्ता टेनिस प्रतिस्पर्धा, सिलीगुड़ी में, खेलो इंडिया प्रतियोगिता मई में पटना में, एन.आई.टी. जमशेदपुर में आए.टी.ऍफ़. वर्ल्ड मास्टर टूर में, भारत कोकिंग काल नेशनल टेनिस टूर्नामेंट इत्यादि। गौरव गुरुंग आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रशिक्षक भी हैं।
