SUNIL KUMAR
साहिबगंज/ बोरियों: जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बांझी में सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायल युवकों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्यूटी में मौजूद चिकित्सक डा. केशव कृष्णा के द्वारा प्रारंभिक इलाज के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक मजदूर है। मजदूरी करने को लेकर बाइक में सवार होकर बोरियों से साहिबगंज कोर्ट परिसर आ रहा था। तीनों युवक कोर्ट में पेंट का काम करता है। तीनो घायल युवक बोरियों थाना क्षेत्र अंतर्गत बूटी बेड़ा गांव निवासी रैयत टुडू के 22 वर्षीय पुत्र रेंटा टुडू, व बबलू टुडू के 25 वर्षीय पुत्र छोटे लाल टुडू व बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिचना गांव निवासी बडका मुर्मू के 26 वर्षीय पुत्र मोटका मुर्मू तीनों एक बाइक में सवार होकर आ रहा था इस दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हुई दुर्घटना से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तीनों युवक के दाहिने पैर हाथ बुरी तरह से फैक्चर हो गया। तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कर।तीनों को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया।
