MUKESH
नामकुम: हहाप पंचायत के मुखिया आवास में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जयंती के शुभ अवसर पर मुखिया हहाप पंचायत नन्हें कच्छप के नेतृत्व वा आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति रांची (झारखंड) के संयुक्त प्रयास से पंचायत के विकलांग, दिव्यांग, मूकबधिर, नेत्रहीन, मंद बुद्धि,शारीरिक वा मानसिक रूप से पीड़ित लोगों के बीच ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरण किया गया। विकलांगों लोगों को कंबल मिलने से बहुत ही खुशी का झलक देखने को मिला। इस मौके समिति के सचिव नन्हे कच्छप ने कहा कि खास कर विकलांग लोगों के बीच कंबल वितरण से हम सभी को बहुत ही सुकून महसूस हुआ, ये नेक कार्य से जुड़ा मानवता की सेवा है।
मौजूद समिति के उपाध्यक्ष सह जेएमएम अध्यक्ष चामू बेग ने इस तरह कार्य व सहयोग समिति की ओर करते आ रही है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, वार्ड सदस्य मादी टोप्पो, विनोद कच्छप, पढ़ा अध्यक्ष प्रदीप तिर्की, अमर कुमार महतो, लक्ष्मण लकड़ा, पास्कल लकड़ा विजय गंजु, सोमरा हंसा, बिरसा मुंडा, सुरेश महतो व अन्य थे।
