सहयोग ग्रुप ने मांग कर जीवन बसर करने वाले बेेघर प्रयाग ठाकुर को भेजा सदर अस्पताल
ग्रुप के माध्यम से अभी तक कई पिड़ित परिवारों को मिली ईलाज के लिए आर्थिक मदद
अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखण्ड से समाजिक सद्भाव मानवता की मिसाल कायम करने की खबर आ रही है जहाँ मांग कर अपना जीवन व्यतित करने वाले ग्राम बोड़ा निवासी प्रयाग ठाकुर जिसे घंघरी बाजार में मांगने के क्रम में एक बैल के द्वारा पटक दिया गया जिससे उसका पैर टुट गया।
पिड़ित लगभग बारह दिनों तक दर्द से तड़पता और रोता रहा लेकिन किसी ने इसका ईलाज नही करवाया एक समाजिक डाॅक्टर के दया दृष्टी से उसे दर्द निवारक दवा देकर कुछ राहत दी गई।
पिड़ित प्रयाग ठाकुर बेघर अकेला अपना जीवन गुजर बसर करता है उसका अपना कोई बाल बच्चा नही है,उसके जमीन जायदाद पर उनके भतीजों का दखल कब्जा है,प्राप्त जानकारी के अनुसार उसकी पहचान को भी गुमनाम रखा गया है आज तक उसका आधार या पहचान-पत्र नही बनाया गया है। जब इस मामले की जानकारी व्हाटशप सहयोग ग्रुप के सदस्यों तक पहूँचा तो ग्रुप के सदस्य सह एक संदेश पत्रकार अशोक अनन्त एवं श्याम यादव व अमजीत के साथ पिड़ित तक पहूँचे।
इस मामले को लेकर उनके परिजनों से बातचीत कर ईलाज करवाने की बात कही गई तो ईलाज करानें को राजी हुए लेकिन किसी ने ईलाज नही करवाया। स्थानीय मुखिया को भी सूचना दी गई लेकिन कोई पहल नही हुआ अंततः सहयोग ग्रुप के सदस्यों के द्वारा उसे ईलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल भेजा गया। यह ग्रुप सक्रिय सदस्य ब्रजेश कुमार गोदोवार,ज्ञानरंजन यादव सतघरवा,अशोक अनन्त घंघरी,अरविन्द जी,सुमंत जी,धनंजय जी व अन्य सहयोगियों
के द्वारा संचालित है जिसमें क्षेत्र के सज्जन, सामजसेवी व प्रबुद्ध सम्पन्न उद्यमियों का नाम शामिल है। इससे पहले भी सड़क व अन्य हादसों से गंभीर पिड़ित व्यक्तियों को लाखों रुपए की आर्थिक मदद की है और लगातार यह ग्रुप मदद कर रहा है जिनमें पंकज ठाकुर,चेतलाल यादव,संतोष कुमार,सर्जन यादव,राजीव कुमार,मिथलेश यादव व अन्य का नाम शामिल है।
इस मानवीय और नेक कार्य के लिए चहूँ ओर ग्रुप की प्रशंसा हो रही है।
किसी दुर्घटना या बिमारी से गंभीर व्यक्ति जिसका परिवार में कोई नही है अथवा ईलाज करवाने में सक्षम नही है उसके सहयोग के लिए ग्रुप सदैव तत्पर है इसके लिए सम्पर्क सूत्र:- 7979731831(ब्रजेश),7903238055(ज्ञान रंजन) जारी किया गया है। मौके पर सहयोगी सदस्य श्याम यादव, अमजीत यादव,अनुज साव, सुबोध साहू के अलावे अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
