हेडिंग- भारत नेपाल के संबंधों को प्रगाढ़ करने में नेपाल भारत सहयोग मंच की अहम भूमिका

360° Ek Sandesh Live

आशुतोष झा

काठमांडू : नेपाल भारत सहयोग मंच की हाल ही में बीरगंज में संपन्न वार्षिक साधारण सभा की बैठक के बाद अशोक कुमार बैद लगातार तीसरी बार आगामी कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। नेपाल भारत सहयोग मंच विगत 27 वर्षों से नेपाल और भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में जनस्तर के संबंधों को निरंतर प्रगाढ बनाने का अति महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। नेपाल-भारत के सीमावर्ती शहर रक्सौल और बीरगंज व दोनों देशों के सीमावर्ती जिलों में मधुर संबंध स्थापित करने में मंच का उल्लेखनीय योगदान है। बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, क्षेत्र के काफी लोगों का नेपाल भारत सहयोग मंच से काफी जुड़ाव है। नेपाल के पर्सा, बारा व अन्य जिलों सहित अन्य क्षेत्र के बुद्धिजीवि, उद्योगपति, प्राध्यापक व अन्य शिक्षित वर्ग के लोग इस मंच की गतिविधियों में शामिल होते रहे हैं। नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार बैद उद्योग व्यापार के अतिरिक्त सामाजिक कार्यों में काफी लंबे समय से अति सक्रिय हैं। वे नेपाल के उद्योगपति भी हैं। बैद बीरगंज महानगरपालिका के सद्भावना दूत के रूप में भी भारत – नेपाल के धार्मिक गतिविधियों में अपनी खास रुचि रखते आए हैं। नेपाल भारत सहयोग मंच द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी सहित अन्य साझे आयोजनों में इनकी सक्रिय भागीदारी रहती है। भारत और नेपाल के सीमावर्ती जिलों में इन्होने नेपाल-भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रमुख बैठकों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष के रूप में बैद ने बीरगंज को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में पर्यटकों को उल्लेखनीय रूप से अपने स्तर से आकर्षित करने का कार्य किया है। जैन सर्किट, नेपाल में मल्लीनाथ, नेमीनाथ, पारसनाथ जैन मंदिर के लिए एवं नेपाल में अक्षरधाम मंदिर के लिए प्रयासरत एवं प्रतिबद्ध है। पूर्व में जब वे उद्योग वाणिज्य संघ बीरगंज के अध्यक्ष थे उस समय सीमा वर्ती क्षेत्र के सांसदों के साथ भी एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवाया था। उनके कार्यकाल में पहली दफा काठमांडू के बाहर बीरगंज में नेपाल भारत ओद्यौगिक व्यापारिक मेले का भी आयोजन किया गया था। भारत के सीमावर्ती शहर रक्सौल में एयरपोर्ट के निर्माण कार्य के लिए इनकी भूमिका न सिर्फ सराहनीग है बल्कि हर स्तर पर उल्लेखनीय भी है। नेपाल के कई प्रधानमंत्रियों के साथ भारत यात्रा में बैद व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित रहे। नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने नेपाल के सामाजिक सेवा में विशिष्ट स्थान बनाने के लिए पुरस्कृत करते हुए बड़ा पदक भी प्रदान किया है। इसी के साथ कई संघ संस्थाओं के द्वारा प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया है। श्री बैद पूर्व में जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा वीरगंज के अध्यक्ष एवं जैन श्वेतांबर तेरापंथ महासभा के नेपाल इकाई के प्रभारी के रूप में सेवा दे चुके है। वर्तमान में बैद नेपाल जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है और करीब 1 दर्जन से अधिक संघ संस्थाओं में किसी न किसी पद आसीन रहकर समाज को अपनी सेवाएं दे रहे। बैद जी ने श्री राम मंदिर अयोध्या के उ‌द्घाटन के पावन अवसर पर अयोध्या में अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।