हेजाज चुने गए ईस्ट इंडिया कराटे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

Sports

Eksandeshlive Desk

खूंटी : स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव हेजाज असदक ईस्ट इंडिया कराटे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चुने गए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष हांशी परमजीत सेन की ओर से पत्र जारी कर हेजाज असदक को ईस्ट इंडिया कराटे एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनाये जाने की जानकारी दी गई। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव हेजाज असदक वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के अधिकृत कोच भी हैं।

हेजाज असदक की ओर से प्रशिक्षित कई कराटे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में अनेक पदक जीत कर राज्य का मान बढ़ाया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हेजाज असदक की इस सफलता पर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष सेंसाई मानस सिन्हा, सीईओ सेंसाई कृष्ण कुमार सिंह, संघ के सयुंक्त सचिव शशि पांडे, संजय सोनकर, शादाब खान और रंजीत मेहता सहित कई खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Spread the love