SUNIL KUMAR
साहिबगंज/ बरहरवा: पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश एसएफडी सह संयोजक दानी नाथ महतो ने हेमंत सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर झामुमो नेता शक्ति नाथ अमन आवासीय कार्यालय मे गुरुवार को धर्मवीर कुमार महतो के नेतृत्व में जेएमएम का दामन थाम सदस्यता ग्रहण किया है।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि हेमंत सरकार की मैया सम्मान योजना की चर्चा पूरे देश में जोर-जोर से हो रही है। महिलाओं की सम्मान में 2500 रुपए देने वाला पहला राज्य बना झारखंड। वही झामुमो नेता शक्ति नाथ अमन ने कहा दानी नाथ महतो जैसे युवा साथी के आने से संगठन होगा मजबूत वही झामुमो नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने कहा महतो का झामुमो मे स्वागत है युवा साथी के आने से होंगे पार्टी में मजबूती आयेगी। मौके पर नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो, झामुमो नेता शक्ति नाथ अमन, नगर सचिव मोहम्मद इकबाल हुसैन, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश सेन, वरुण मंडल, सहित अन्य उपस्थित थे।