Mustafa Ansari
रांची : मनरखन महतो बीएड कॉलेज बीआईटी मोड़ केदल में शनिवार को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने द्वीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि हिन्दी हमारी सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न भाग है। यह भाषा एक ऐसा पुल है,जो हमें अतीत,वर्तमान और भविष्य से भी जोड़ता है। इसे राष्ट्रीय भाषा का भी दर्जा प्राप्त है। उन्होंने सभी को झारखंडी पर्व जितीया पूजा की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर अन्तर-सदनीय वेशभूषा,गायन, कविता,नाटक,भाषण,वाद-विवाद एवं कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक मण्डली के द्वारा श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन करते हुए डीएलएड के अंशु कुमारी को प्रथम,बीएड की दिव्या किरण मुर्मू को द्वितीय और ललन कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो ने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा को समृद्ध बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और इस प्रकार के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
मौके पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,निदेशक मनोज कुमार,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमारी,कॉलेज के व्याख्यातागण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
