हिंदू स्कूल में हुआ छठ फल वितरण केंद्र का उद्घाटन

360° Ek Sandesh Live Religious

10 वें वर्ष में समिति उपलब्ध करा रही है 19 प्रकार की सामग्री, पीतल-तांबा-कांसा के बर्तनों का भी स्टॉल

Eksandeshlive Desk

हजारीबाग:  सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर हिंदू स्कूल परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज श्री सूर्य षष्ठी छठ पूजा फल वितरण समिति के द्वारा फल वितरण केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व उप मेयर आनंद देव, आइसेक्ट के मुनीष गोविन्द, एसी संतोष कुमार सिंह व अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा भास्कर भगवान को दीप प्रज्वलित कर किया गया। समिति के मीडिया प्रभारी सचिन खंडेलवाल ने बताया कि समिति इस वर्ष 10वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और 19 प्रकार के फल एवं पूजन सामग्री व्रतियों को लागत मूल्य पर उपलब्ध करा रही है। सभी फलों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं ताकि व्रतियों को सुविधा मिल सके। समिति के काउंटर पर 

सेब, संतरा, केला, डंभा, नारियल, गन्ना, शरीफ, बेर, शकरकंद, सुथनी सहित पूजन सामग्री में घी, रिफाइंड तेल, गाजर, मूली आदि वस्तुएं शामिल हैं। इसके साथ ही पीतल, तांबा और कांसा के बर्तनों का भी स्टॉल लगाया गया है।

Spread the love