हजारीबाग में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का किया गया आयोजित

360° Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

 हजारीबाग: झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक झारखंड रांची के द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार हजारीबाग जिला में संध्या रानी मेहता, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड रांची की अध्यक्षता बुधवार को जिले के तीन स्थानों पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यू सामाहरणालय, हजारीबाग बरही थाना परिसर ,बड़कागांव थाना परिसर  उपरोक्त तीनों स्थानों पर कुल 95 मामले प्राप्त हुए जिसमें 5 मामले को निष्पादित किया गया है। अधिकांश मामले जमीन विवाद से संबंधित प्राप्त हुई है। इस संदर्भ में लंबित सभी मामलों को निष्पादन हेतु संबंधित थाना प्रभारी को अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Spread the love