हजारीबाग : संसदीय क्षेत्र के 101 जोड़े का सामूहिक विवाह कराएंगे सांसद

360°

Eksandeshlive Desk

हजारीबाग : क्षेत्रीय सांसद मनीष जायसवाल ने एक अनूठी पहल की घोषणा की और आने वाले साल 2025 के जनवरी महीने में हजारीबाग के इतिहास में दूसरी बार उन्होंने सामूहिक विवाह कराने का सकारात्मक फैसला किया है। उन्होंने गुरुवार को बताया कि इस बार भाजपा के बैनर तले यह आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के शुक्रवार को 101 जरूरतमंद जोड़ें का सामूहिक विवाह भव्य और ऐतिहासिक तरीके से कराकर उनका गृहस्थ बसाने के साथ उनके रोज़गार सृजन की भी चिंता की जाएगी।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

इस आयोजन को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अपने हजारीबाग स्थित सांसद सेवा कार्यालय सभागार में संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की। इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर क्षेत्र के जरूरत जोड़े के चयन से लेकर उनके विवाह तक के कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा-परिचर्चा की गई। इस बैठक में विशेष रूप से हजारीबाग भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, पूर्व मंत्री सह बरही विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार यादव, प्रसिद्ध समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, सदर बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद, बड़कागांव बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी, भाजयुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, रामगढ़ भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव सहित अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।

2023 में 25 जोड़े का करा चुके हैं सामूहिक विवाह

सांसद मनीष जायसवाल ने पहली बार साल 2023 में 25 जरूरतमंद जोड़ें का सामूहिक विवाह करा चुके हैं। उन्होंने बड़े ही भव्य तरीके से शाही शादी की तर्ज पर इनका शादी कराकर घर बसाने के तमाम जरूरी सामग्रियों के साथ उनके रोज़गार के लिए टोटो, फिक्स डिपोजिट की भी व्यवस्था कराई थी।