जातिगत जनगणना पर मिली जीत,अब सरना कोड के लिए लड़ेंगे
sunil
रांची: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम डरेंगे नहीं और झुकेंगे नहीं। नेशनल हेराल्ड, कौमी आवाज और नवजीवन अखबारों का जिक्र करते हुए कहा कि इन तीनों ने आजादी के समय लोगों को जागृत करने का काम किया। इस पेपर को जिंदा रखने के लिए सोनिया गांधी ने काफी मेहनत की। लेकिन आज भाजपा के लोग उन पर ईडी और जेल भेजने का काम कर रहे हैं। हम डरेंगे नहींऔर झुकेंगे नहीं। जो झुकाने की कोशिश करेगा, वह खुद झुकेगा। झुकाने वाला चाहिए। सरकार झुकती है। राहुल गांधी ने सरकार को झुकाया। नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने के लिए था। पंडित नेहरू 10 सालजेल भी गये। क्या बीजेपी और आरएसएस के लोग आजादी की लड़ाई के लिए जेल गये। ऐसे लोग देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। खड़गे ने कहा कि आज जो अच्छा लिखता और बोलता है उसको भी जेल में डाल देते हैं। फ्रीडम आॅफ स्पीच को मोदी और शाह ने दबाकर रखा है। ईडी और सीबीआई केस कर रहे हैं। ईडी ने 200 केस किये, जिसमें सिर्फ दो को ही सजा मिली। खड़गे ने मंईयां योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इस योजना से सभी महिलाएं खुश हैं। कांग्रेस और जेएमएम की सरकार मिलकर काम कर रही है। 56 सीट लाकर मजबूत सरकार झारखंड में है। जो भी वादे किए हैं, उसे निभा रहे हैं। कोई भी शिकायत नहीं है। खड़गे ने कहा कि संविधान को बचाने का काम करना है। अगर इस काम में इंटरेस्ट नहीं लेंगे तो फिर से गुलाम बन जाएंगे। भाजपा गरीबों को कुचलने का काम कर रही है। आने वाली जनगणना में सरना कोड के लिए लड़ेंगे। धर्म की रक्षा भाजपा और पीएम मोदी नहीं कर सकते हैं। सरना कोड के लिए सीएम हेमंत सोरेन से भी कहूंगा। भीमराव अंबेडकर, महात्मा बुद्ध और महावीर भी सरना समाज को पसंद करते थे। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ रैली 40 दिन तक चलेगा। जिला, प्रखंड और बूथ लेवल पर काम करना होगा। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड के सीएम को इन्होंने जेल भेजा। एक दिवासी सीएम को जेल भेजकर हंसते हैं। ये नहीं चलेगा। राज्य गरीबों का होगा। बार-बार जेल में डालकरडराओ मत। आदिवासी नहीं डरता है। हमारे लोग मजदूरी कर खाते हैं और स्वाभिमान से जीते हैं। खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। इस पर बीजेपी के लोग बोलते थे कि इस मुद्दे को लाकर देश के टुकड़े-टुकड़े
कर देंगे। लेकिन आज कांग्रेस की जीत हुई और मोदी जी हार गये। मैं यह बात किसी के इंसल्ट करने के लिए नहीं बोल रहा हूं। अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दो करोड़ नौकरी, 15 हजार रुपए खाते में देने का जुमला बोलते फिरते रहे। लेकिन हम जिस काम के लिए लड़ते हैं, दिल से लड़ते हैं। कांग्रेस को मजबूत करना है।
