हमारे देश का भविष्य शिक्षकों के कंधे पर टिका है: प्रशांत कुमार

360° Education Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

कोलेबिरा: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रशांत कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश का भविष्य शिक्षकों के कंधे पर टिका है। राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। इतिहास गवाह है कि शिक्षकों ने सदैव देश के नौनिहालों के भविष्य को सजाने व संवारने का कार्य किया है। शिक्षकों के बिना विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना बेमानी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने रोल मॉडल शिक्षकों की भूमिका निभाकर अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर वरीय शिक्षक संजय कुमार सिन्हा, डॉ. प्रमोद कुमार महतो, रामायण पासवान, मनोज कुमार, सुनील कुमार सिंह, डॉ. सुमन कुमार सिंह, आशुतोष कुमार पाण्डेय, घनश्याम, रेणु कुमारी सिंहा, बीके भुईंया, रूपा रोज़ बिलुंग, पूनम कुमारी, प्रिया कुमारी, अन्नु गुप्ता, बिकास चंद्रा, अंजु तिग्गा, गीता कुमारी सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे।