NEWS BY DEEPAK YADAV
रांची/ग्वांगझाओ: हर परिवार को अपने सपनो का घर मिल सके उदेश्य को लेकर अंतराष्टीय स्तर पर उद्योग जगत में होमली ग्रुप के निदेशक दीपक कुमार को चीन के ग्वांगझाओ में आयोजित गोलोबल इनोवेशन एंड लीडरशीप समीट 2026 में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। मौके पर दीपक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक मंच पर सम्मानित होना मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह मेरे कार्यों और टीम की मेहनत का परिणाम है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें नवाचार और रियल एस्टेट क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के उद्योग जगत के अग्रणी उद्यमी, निवेशक और नीति-निमार्ता शामिल हुए, जहां दीपक कुमार ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। सम्मान प्राप्त करने के बाद दीपक कुमार ने अपने संबोधन में कहा, इस वैश्विक मंच पर सम्मानित होना मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह मेरे कार्यों और टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मंच नए विचारों के आदान-प्रदान और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के विकास, शहरीकरण और अफोर्डेबल हाउसिंग को लेकर अपने विचार विस्तार से साझा किए। उन्होंने बताया कि होमली गु्रंप का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ आवास उपलब्ध कराना है, ताकि हर परिवार अपने सपनों का घर हासिल कर सके।
दीपक कुमार ने यह भी बताया कि कंपनी आने वाले समय में आधुनिक तकनीक और टिकाऊ निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे पर्यावरण के अनुकूल और किफायती आवास तैयार किए जा सकें। उन्होंने निवेशकों को भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में मौजूद संभावनाओं के बारे में भी अवगत कराया। इस उपलब्धि से झारखंड और रांची का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। स्थानीय लोगों और व्यापारिक समुदाय ने संयुक्त रूप से कहा कि दीपक कुमार अपने सहकर्मियों के सहयोग से राज्य और देश का नाम ख्याति प्राप्त करते रहेंगे।
