अशोक अनन्त
हंटरगंज(चतरा) : हंटरगंज व्यापार संघ की बैठक शनिवार को हंटरगंज स्थित डाकबंगला में मोहम्मद लडन की अध्यक्षता में हुई जबकि संचालन सोनू कुमार ने किया। बैठक में हंटरगंज व्यापार संघ (जूता चप्पल, कपड़ा, श्रृंगार, मोबाइल दुकान, इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर) के सभी दूकानदार सदस्याओं और पदाधिकारियों ने निर्णय लिया की प्रत्येक माह की 30 तारीख को अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने हैं, व्यापारियों ने इस पर पहल करते हुए रविवार को सभी ने अपना अपना प्रतिष्ठान को बंद रखा साथ ही इस दौरान सभी व्यापारियों के सर्वसहमति से अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष चंदन सिंह, सचिव राहुल कुमार, उपसचिव मोहम्मद साजिद, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार, संयोजक दिलीप कुमार को मनोनीत किया गया। बैठक मे केदली कला, गोसाइडीह, हंटरगंज, डाहा, डुमरी से रिक्की सिंह, रोहित कुमार, मो हामिद, कमलजीत सिंह, मंटू सिंह, मो० दानिश, टुनटुन केशरी, सरवन कुमार साहू, दिनेश गुप्ता, अमीर महतो, सुदर्शन महतो सहित कई व्यापारियों ने भाग लिया।
