Eksandeshlive Desk
राँची: जिले के हरमू रोड स्थित काली पूजा में इस बार 1101 महिलाएं एक समान रंग की साड़ी पहनकर महाआरती में भाग लेंगी। इस वर्ष का थीम “नशामुक्त समाज” रखा गया है। पूजा पंडाल को इस संदेश के अनुरूप सजाया जा रहा है, ताकि लोग नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक हों और समाज को इस बुराई से मुक्त करने का संकल्प लें।
20 अक्टूबर को पूजा का मुख्य अनुष्ठान संपन्न होगा, जबकि 21 अक्टूबर की शाम को भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस महाआरती में 1101 महिलाएं शामिल होंगी, जो एकरूपता और शक्ति का प्रतीक होंगी।
