Eksandeshlive Desk
पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र में हुई चांदमुनी बिरुवा हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में रितेश पिंगुवा उर्फ रिटु (29), विमा सिंकु (35 ) और कारजी बिरुवा उर्फ नौरु (45 )शामिल है। तीनों गिरफ्तार आरोपितों ने हत्या और शव छिपाने की वारदात को स्वीकार किया है। एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने गुरुवार को बताया कि 15 अक्टूबर को मृतक की मां जयराम तिरिया ने अपनी बेटी चांदमुनी बिरुवा (33 वर्ष) के हत्या मामले में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया
घटनास्थल और आरोपितों के निशानदेही के आधार पर मृतका का शव नरसंडा नदी के चेक डैम से बरामद किया गया।
मुर्मू ने बताया कि आरोपित रितेश पिंगुवा ने बताया कि उसका एक वर्षीय पुत्र हमेशा बीमार रहता था, जिसके कारण वह मृतका को डायन कहकर भला बुरा बोलता था। 12 अक्टूबर की रात रितेश और उसके दो साथी मृतका के घर में घुसकर यौन दुराचार के बाद उसकी गला घोटकर हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल और सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।