हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित छह गिरफ्तार

Crime

Eksandeshlive Desk

रांची : रांची के रातू थाना पुलिस ने रविवार देर शाम हुई हत्या मामले का खुलासा करते हुए शूटर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी कुणाल कुमार, बबलू गोप, लालमोहन कुमार, शूटर इमरोज अंसारी, विजय महतो और श्री चंद्र प्रजापति शामिल है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। डीआईजी सह एसएसपी रांची चदंन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में हत्याकांड को अंजाम दिलाने में शामिल मुख्य साजिशकर्ता सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सिन्हा ने बताया कि 12 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करने के बाद रांची पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद हत्या के पीछे की वजह भी सामने आ जाएगी। उल्लेखनीय है कि 7 सितंबर की देर शाम रवि कुमार नामक व्यक्ति की रातू थाना अंतर्गत झखरा टांड गांव में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, एक दूसरा व्यक्ति राजबल्लभ उर्फ बलमा घायल हो गया था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया था की झखराटांड़ में रवि सहित कुछ लोग बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुचे और फायरिंग शुरू कर दी ,इस गोलीबारी में रवि की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

Spread the love