हज़ारीबाग पुलिस ने स्कार्पियो से कुचल कर 2 लोगो की हत्या की घटना का किया खुलासा

360° Ek Sandesh Live

News by Ranjan

घटना के 48 घंटे के अंदर सभी फरार 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हजारीबाग : जिला के बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम नापोखुर्द में 05.03.2026 को घटित हत्या कांड की घटना का पुलिस ने किया उमेदन, घटना मे शामिल सात अभियुक्त को किया गिरफ्तार l हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव थाना क्षेत्र में 05.03.2026 को अज्ञात लोगों के द्वारा स्कॉपियो वाहन से आठ लोगो को धक्का मार कर घायल कर दिया गया है. जिसमें दो लोगो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में स्कॉर्पियो पलट गई और स्कॉर्पियों में बैठे सभी लोग फरार हो गये है।
इस संदर्भ में बड़कागांव थाना कांड सं0-36/26 दिनांक 06.03.2026 धारा-191(2)/191(3)/190/103(1)/126(2)/115(2)/118(1)/109(1)/118(2)/125(ए)/125 (बी)/281/324(4)/61(2) बी०एन०एस० के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
कांड के उदभेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० के द्वारा अनुसंधान के कम में यह पाया गया कि बड़कागांव थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नापोखुर्द में विकास कुमार, पिता-बंधु साव, ग्राम-नापोखुर्द, थाना बड़कागांव, जिला-हजारीबाग का पूर्व में ईंट भट्ठा के व्यापार करने के क्रम में बिनोद साव, संजय साव, एवं रोहित साव से विवाद चल रहा था, जिसके कारण उन लोगों के बीच बराबर तनाव बना हुआ था। उक्त विवाद को लेकर विकास कुमार उक्त तीनों लोगों से काफी गुस्से में था इसी क्रम में दिनांक-04.03.2026 को होली मनाने विकास कुमार राँची से अपना घर नापोखुर्द आया हुआ था। उस दिन भी विकास कुमार एवं विनोद साव एवं अन्य लोगों के बीच कुछ झगड़ा-झंझट हुआ था। दिनांक-05.03.2026 को विकास कुमार अपने दोस्त प्रभात कुमार, कुलदीप कुमार, दीपक तिवारी, पारसनाथ महतो उर्फ सिटन, घनश्याम कुमार, सूरज कुमार, संदीप कुमार एवं नागेन्द्र गंझू के साथ पी-खाकर विनोद साव से पूर्व के विवाद को लेकर बदला लेने के इरादे से लाठी, लोहे का रड एवं पाईप लेकर अपने दोस्तों के साथ स्कॉर्पियों जिसका रजि०नं०-JH01DQ7798 से जा रहा था, इसी क्रम में देखा की विनोद साव अपने 07-08 दोस्तों के होली के अवसर पर डी० जे० बजाकर रास्ते में नाच गा रहे हैं। यह देख स्कॉर्पियों गाड़ी चल रहे विकास कुमार तेजी से स्कॉर्पियो चलाते हुए उनलागों पर गाड़ी चढ़ा दिया और गाड़ी रोककर गाड़ी में रखे लाठी, लोहे का रड एवं पाईप से विनोद साव एवं अन्य लोगों के साथ मारपीट करने लगें मारपीट के क्रम में ही रोहित कुमार, पिता-भीखन साव एवं प्रदीप कुमार, पिता देवानंद साव दोनों साकिन-नापोखुर्द, थाना-बड़कागांव, जिला-हजारीबाग का मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई एवं अन्य 06 लोगों गम्भीर रूप से जख्मी हो गयें। घटना कारित करने के पश्चात् विकास कुमार अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियों गाड़ी में बैठकर तेजी से भाग रहे थे इसी क्रम मे गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे में जा टकराई और गाड़ी पलट गई जिसके पश्चात् सभी आरोपी किसी तरह गाड़ी से निकलकर भाग गये।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी के क्रम में आज दिनांक-07.03.2026 को प्राथमिकी अभियुक्त 1. विकास कुमार, 2. प्रभात कुमार, 3. कुलदीप कुमार, 4. दीपक तिवारी, 5. पारसनाथ महतो उर्फ सिटन, 6. घनश्याम कुमार एवं 7. नागेन्द्र गंझू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नामः

  1. विकास कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता बंधु साव, ग्राम-नापो, थाना-बड़कागांव, जिला-हजारीबाग।
  2. प्रभात कुमार महतो, उम्र 22 वर्ष, पिता राधा कृष्णा महतो, ग्राम-रिकया, थाना-गिद्दी, जिला-हजारीबाग।
  3. कुलदीप कुमार गंझू, उम्र 18 वर्ष, पिता-लखन गंझू, साकिन-लूरूँगा, थाना-उरीमारी ओ०पी०, जिला-हजारीबाग। 4. दीपक तिवारी, उम्र 20 वर्ष, पिता-दिलीप तिवारी, ग्राम-लूरूँगा, थाना-उरीमारी ओ०पी०, जिला-हजारीबाग। 5. पारसनाथ महतो उर्फ सिटन, उम्र 18 वर्ष, पिता सुगन महतो, ग्राम रिकवा, थाना-गिद्दी, जिला-हजारीबाग। 6. घनश्याम कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता स्व० अर्जुन महतो, ग्राम-रिकवा, थाना-गिद्दी, जिला-हजारीबाग। 7. नागेन्द्र गंझू, उम्र 22 वर्ष, पिता-धानु गंझू, साकिन-लूरूँगा, थाना-उरीमारी ओ०पी०, जिला-हजारीबाग।
    बरामद समानः-
    स्कॉर्पियो गाड़ी-01 जिसका रजि०नं०- JH01DQ7798, मोबाईल-03, लोहे का रङ-01, लोहे का पाईप-1,लाठी-02 .
    छापामारी दल में शामिल अधिकारी एवं पुलिस कर्मी
    पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव, हजारीबाग,. पु०नि० ललित कुमार, पुलिस निरीक्षक बड़कागांव अंचल, हजारीबाग, पु०अ०नि० कृष्णा कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, बड़कागांव थाना, हजारीबाग, पु०अ०नि० आशीष कुमार भगत, बड़कागांव थाना, हजारीबाग,पु०अ०नि० अमीत कुमार, बड़कागांव थाना, हजारीबाग, बड़कागांव थाना सशस्त्र बल।
Spread the love