इलेक्ट्रिक स्मार्ट मोटर्स का विधायक ने किया  शुभारंभ

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

लातेहार: शनिवार को लातेहार शहर के माको मोड़ स्थित इलेक्ट्रिक स्मार्ट मोटर्स का शुभारंभ लातेहार विधायक प्रकाश राम ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक श्री राम ने कहा कि इलेक्ट्रिक स्मार्ट मोटर्स की शुरुआत लातेहार के लोगों के लिये एक बड़ी सुविधा साबित होगा। अब जिलेवासियों को इलेक्ट्रिक बाइक और मोटर पार्ट्स खरीदने के लिये बाहर नहीं जाना पड़ेगा उचित मूल्य पर सभी सुविधायें यहीं पर उपलब्ध होगा। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बाजार में बढ़ेगा जिससे पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण में काफी सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने इसे स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल बतलाया साथ ही विधायक प्रकाश राम ने युवाओं से भी अपील की कि वे आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल वाहनों को ही प्राथमिकता दें ताकि,  स्वच्छ व स्वस्थ समाज का निर्माण में सहयोग प्राप्त हो सके। इस अवसर पर इलेक्ट्रिक स्मार्ट मोटर्स के मालिक नीरज यादव , विवेक चंद्रवंशी , गौरव दास , सोनू सिंह , पिंटू रजक , गोलू कुमार समेत कई स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

Spread the love