INCA के अध्यक्ष बने रवींद्र कुमार और महासचिव डॉ० सहदेव राम

360° Ek Sandesh Live Politics States

KAMESH THAKUR

रांची: शुक्रवार को इंडियन नैशनल कार्टोग्राफीक एसोसिएशन की आम सभा सर्व ऑफ इंडिया डोरण्डा, रांची में सर्वे ऑफ इंडिया रांची के निदेशक रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सर्व सम्मति से पारित किया गया की नवंबर 04 एवं 05 को रांची विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में दो दिनों का सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमे सर्वे ऑफ इंडिया से दो सर्वेक्षक एवं एक टेक्निकल अधिकारी भाग लेंगे।

11 अक्तूबर से 14 अक्तूबर को श्याम प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में वर्क शॉप का आयोजन किया जाएगा। 06 नवंबर से 08 नवंबर को ISRO जोधपुर में अन्तराष्ट्रीय कार्टोग्राफीक के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे रांची से डॉ सहदेव राम, डॉ. नलिनी कान्त महतो तथा 3 और प्रतिनिधि भाग ले रहे है। 31 अक्तूबर को INCA झारखण्ड चैप्टर की आग बैठक होगी जिसमे जनवरी 2024 में होने वाले सेमीनार पर चर्चा की जाएगी।

सर्व सम्मति से 2023-25 के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया जिसमे सर्वे ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रवींद्र कुमार, महासचिव डॉ. सहदेव राम, उपाध्यक्ष डॉ० कमला प्रसाद, डॉ० नलिनी कान्त महतो, डॉ० राजेश कुमार लाल, डॉ० देवजनी रॉय, संयुक्त सचिव संगठन सचिव डॉ सुप्रिया, प्रीति सोनकर, डॉ० सुरभि साहू, पूनम मेहता, कोषाध्यक्ष एल. एम. दीपक वही कार्यकारिणी डॉ० राजीव रंजन श्रीवास्तव डॉ संदीप चंद्रा, डॉ. अभय कृष्णा सिंह, संजय कुमार, डॉ० दीपक कुमार, डॉ० ज्योति बाला लमय एवं सदसयो के रूप में शामिल किया गया।