इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार पर डॉ अरुण उरांव ने किया कड़ा प्रहार

360° Ek Sandesh Live Politics


Sunil Verma

Ranchi भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में बुधवार को संवाददाताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर इंडी एलाइंस पर कड़ा प्रहार किया। कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर इंडी एलाइंस ने नया कोड वर्ड दिया। कोड वर्ड के हिसाब से पैसे लिए जाते थे। रेट के हिसाब से फाइल, फोल्डर और बॉस नाम दिए गए थे। इसका उपयोग पैसे की उगाही के लिए किए गए। डॉ उरांव ने कहा कि इंडी एलाइंस ने कोड वर्ड के माध्यम से झारखंड को बेच दिया। मंत्री के करीबी के यहां से 37 करोड रुपए बरामद किए गए। कांग्रेस और जेएमएम के लिए कोड वर्ड के माध्यम से भ्रष्टाचार करना नया नहीं है। भ्रष्टाचार के लिए हमेशा इसका उपयोग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के घर से जो फाइल मिली थी, उसमें भी कोड वर्ड का जिक्र था। मंत्री के पीए ने भी मेंशन किया है कि किस काम के लिए किसे कितना कमीशन दिया गया। मंत्री को कितना कमीशन दिया गया है।
ईडी ने टेंडर में कमीशन लेने की विस्तृत जानकारी कोर्ट को दी है। चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ में वीरेंद्र राम ने मंत्री को 3 करोड़ रुपए कमीशन देने की बात स्वीकारी। इसके बाद ही ईडी ने कार्रवाई की। मंत्री के पीए के नौकर के घर से नोटों का पहाड़ बरामद किया गया। संगठन भ्रष्टाचार करने की घुट्टी पिलाई है।भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने और नोट बरामद होने के बाद भी आलमगीर आलम में शर्म और नैतिकता नहीं बची है। पद से इस्तीफा नहीं दे रहा हैं। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को इसका संज्ञान लेकर उन्हें मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता इन लोगों की कारीस्तानी देख रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता उन्हें करारा जवाब देगी। भ्रष्ट नेता, मंत्री और सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि इंडी एलाइंस की करगुजारियों को देखते हुए उन्हें नया नाम हिज मास्टर करप्ट एलाइंस देना उचित होगा। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज थी