Eksandesh Desk
मोतिहारी : इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने भाई बहन का त्योहार रक्षा बंधन रिमांड होम में मनाया 121 बच्चो को हाथो मे राखी बांधकर तिलक लगायाऔर मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का उद्घाटन क्लब की अध्यक्ष लोकिता कुमारी रिमांड होम के पदाधिकारी प्रेम चंद्र , पी पी रजनी कौशल , पी पी निशा देव, पी पी कुमारी अमृता , सचिव अबिदा शमीम ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का संचालन पी पी कुमारी अमृता ने की,इसी दौरान चंद्रलता वर्मा, कुंमकुम शुक्ला, वंदिता सिप्पी, बिन्दु गुप्ता, रिमांड होम की स्वेता कुमारी ने सभी बच्चो के साथ वहाँ के कर्मियों को राखी बांधी ।सभी ने परिसर मे लगे पेड़ को भी राखी बांध उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया और पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधे भी लगाए ।
