इंसेक्ट साइंस प्रिंसिपल्स एंड एप्लिकेशन पुस्तक का पूनम टंडन ने किया विमोचन

360° Education Ek Sandesh Live


sunil
रांची: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने इंसेक्ट साइंस प्रिंसिपल्स एंड एप्लिकेशन पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक सैंट जेवियर्स कॉलेज रांची की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉण् प्रिया श्रीवास्तव तथा प्राणी विज्ञान विभागए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विनय कुमार सिंह कुलपति प्रो पूनम टंडन ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए कहा कि यह पुस्तक शोधार्थियों और कीट वैज्ञानिकों के लिए उपयोगी साबित होगी। कुलपति ने प्रो विनय कुमार सिंह एवं डॉ प्रिया श्रीवास्तव के अथक परिश्रम की सराहना की और उन्हें आगे गहन शोध और अकादमिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया। डा प्रिया श्रीवास्तवा ने बताया कि पुस्तक में न्यूक्लियर प्रोटीन कोडिंग पर आधारित नए वर्गीकरणों का उल्लेख है। साथ ही होस्ट.प्लांट रेजिस्टेंस में डिफेंस मैकेनिज्म पर चर्चा की गई है। यह पुस्तक कीट विज्ञान के नए आयामों को शामिल करते हुए कुल 10 अध्यायों पर आधारित है। पुस्तक सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच की खाई को भी पाटने का प्रयास करती है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर प्रतिकुलपति तथा अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो शांतनु रस्तोगीए प्रो अजय सिंहए प्रो वीना बत्रा कुशवाहा प्रो केशव सिंहए लेखक डॉ प्रिया श्रीवास्तव डॉ महेन्द्र कुमार सिंहए डॉ दीपेन्द्र मोहन सिंह सहित प्राणी विज्ञान विभाग के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।