इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा को हार्ट अटैक से निधन

360° Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा को हार्ट अटैक की वजह से मंगलवार को निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार सिन्हा का हार्ट अटैक की वहज से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)के अस्पताल में मौत हो गई।
कोविड संक्रमण के समय जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा था। उस समय राजेश सिन्हा डेली मार्केट थाना प्रभारी थे। पूरे लॉकडाउन के दौरान हर उस जरूरतमंद की राजेश सिन्हा ने मदद की थी, जिन्हें खाना और दवाई की जरूरत थी।
रांची में पोस्टिंग के दौरान राजेश कुमार सिन्हा डेली मार्केट, सुखदेव नगर और सदर पश्चिम के प्रभार में अपना योगदान दिया था। 1994 बैच के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने थे। चुनाव से पहले रांची से उनका तबादला धनबाद हुआ था। धनबाद में वह साइबर क्राइम ब्रांच में थे। मतगणना खत्म होने के बाद वह छुट्टी पर जमशेदपुर गए थे, जहां मंगलवार को उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद जल्दबाजी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस एसोशिएसन के कई पुलिस पदाधिकारियों ने राजेश सिन्हा के निधन पर शोक जताया है।