Eksandeshlive Desk
पलामू : सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू जिले के रेहला में इथेनॉल की डिस्टिलरी फैक्ट्री स्थापित करने को लेकर सोमवार को उन्होंने लोकसभा में उठाया। सांसद ने कहा कि झारखंड राज्य औद्योगिक क्षेत्र रेहला (पलामू) अंतर्गत पर्याप्त जमीन है। यहां पर इथेनॉल की डिस्टिलरी स्थापित हो सकती है। चावल से इथनॉल बनाने पर प्रदूषण की भी कोई समस्या पैदा नहीं होगी।
सांसद ने कहा कि उत्तरी कोयल परियोजना (मंडल डैम) पूर्ण हो जाने पर पानी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाएगा। साथ ही वैल्यू एडिशन कर एग्रो इंडस्ट्री एवं फार्मा इंडस्ट्री के लिए भी प्रोडक्टस बनाये जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यहां पर रेहला कास्टिक सोडा फैक्ट्री के अलावा कोई उद्योग-धंधा नहीं हैं, जहां पर लोगों को रोजगार मिल सकें। सांसद ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि विश्रामपुर प्रखंड के रेहला में इथनॉल की डिस्टलरी स्थापित करने पर विचार किया जाए।
