ज्‍योतिष विशेषज्ञों का पांच दिवसीय राष्‍ट्रीय मिलन समारोह का हुआ शुभारंभ

360° Ek Sandesh Live

Deepak Mishra

लातेहार: शहर के श्रीराम वाटिका (अमवाटीकर मोड़) में भारतीय ज्योतिष संस्थानम ट्रस्ट, वाराणसी के तत्‍वावधान में 25 दिसंबर से पांच दिवसीय राष्‍ट्रीय मिलन समारोह सह परामर्श शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर आगामी 29 दिसंबर तक जारी रहेगा संस्‍थान के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डा अंबिकेश दुबे, राष्‍ट्रीय संगठन प्रमुख आचार्य धीरज दुबे के अलावा पूर्व विधायक हरिकृष्‍ण सिंह, वरीय भाजपाई सरयु प्रसाद सिंह, राजधनी प्रसाद यादव , डा एसके सिंह, जय कुमार सिंह, रामनाथ अग्रवाल, भाजपा जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, राजीव रंजन पांडेय, सांसद प्रतिनिधि डा चंदन कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्‍य महेश सिंह आदि ने संयुक्‍त रूप से दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर के किया। इस मौके पर पूर्व विधायक हरी कृष्णा सिंह ने कहा कि इस आयोजन से लातेहार वासियों को काफी लाभ प्राप्त होगा लोगों को बड़े-बड़े ज्‍योतिष आचार्यों का सानिध्‍य में आने का अवसर प्राप्‍त होगा। भारतीय ज्योतिष संस्थानम ट्रस्ट के झारखंड प्रदेश अध्‍यक्ष पंडित संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि यह आयोजन भारतीय ज्योतिष संस्थानम ट्रस्ट, वाराणसी एवं काली बाड़ी दूर्गा पूजा समिति , लातेहार के संयुक्‍त तत्‍वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उन्‍होनें बताया कि इस आयोजन में ज्योतिष वेद वेदांग कर्मकाण्ड के विषयों पर जानकारी विशेष रूप जानकारी दिया जायेगा। आगामी 28 दिसंंबर की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कुण्डली, प्रश्नकुण्डली, हस्तरेखा, टैरोकार्ड, सलाका, रमल विद्या, गोमतिचक्र, अंक ज्योतिष, नाड़ी ज्योतिष के माध्‍यम से निःशुल्क मार्गदर्शन एवं परामर्श दी जायेगी। उन्‍होनें इस अवसर का लाभ उठाने की अपील जिला वासियों से की है उन्होंने कहा कि यह आयोजन लातेहार जिले में पहली बार हो रहा है। इस आयोजन में संस्‍थान के प्रत्रिका प्रदर्शन अध्‍यक्ष संगीता सुचाल, त्रिभुवन त्रिपाठी, दिनेश कुमार त्रिपाठी, जय कुमार पाठक, श्‍याम अग्रवाल, मुरारी प्रसाद व राकेश सिंह आदि मौजूद थे।

Spread the love