Eksandeshlive Desk
गिरिडीह: गिरिडीह बीती रात गावां थाना क्षेत्र के जंगलों में दो महिलाओं के शव मिलने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। परिजनों का कहना है कि महिलाओं के लापता होते ही थाना में सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने पैसे की मांग की और खोजबीन में लापरवाही बरती। इसके बाद सोनी देवी के स्वजनों ने सोमवार को आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई। खोजबीन के दौरान पास के जंगलों में सोनी देवी का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जबकि दूसरी महिला रिंकू देवी का शव भी बरामद हुआ। लापता होने की सूचना मिलने पर सोनी देवी का पति दिल्ली से दो दिन पहले गांव आया, जबकि रिंकू देवी का पति पहले से जेल में है। स्वजन आरोपी को खुद सजा देने के लिए उग्र हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से दोनों महिलाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। रात गावां थाना क्षेत्र के जंगलों में दो महिलाओं के शव मिलने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। परिजनों का कहना है कि महिलाओं के लापता होते ही थाना में सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने पैसे की मांग की और खोजबीन में लापरवाही बरती। इसके बाद सोनी देवी के स्वजनों ने सोमवार को आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई। खोजबीन के दौरान पास के जंगलों में सोनी देवी का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जबकि दूसरी महिला रिंकू देवी का शव भी बरामद हुआ।
