जंगलों की रक्षा से पर्यावरण में होगा बदलाव: मुकेश

Ek Sandesh Live

NUTAN

सेन्हा/लोहरदगा: लोहरदगा जिला अंतर्गत बदला सीमा क्षेत्र के जंगलों में पेड़ों को रक्षासूत्र बांध पेड़ लगाओ जंगल बचाओ थीम के साथ जगरूकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम लोहरदगा रेंजर के निर्देश पर लोहरदगा बीट के बदला जंगल में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया और वृक्ष, पर्यावरण तथा जल बचाने का संकल्प लिया गया। विदित हो कि जंगल की कटाई बड़े पैमाने पर जिले के लगभग जंगल से आरम्भ है। जिसका परिणाम सीधा पर्यावरण पर पड़ रहा है। और मौसम में बदलाव हो रहा है। जिसका असर जीव जंतु के साथ मनुष्य जीवन पर पड़ रहा है। बताते हुए उपवन परिसर पदाधिकारी मुकेश प्रजापति ने कहा कि पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्ष लगाना और जंगल की कटाई पर अंकुश लगाना आमजनों का योगदान अनिवार्य है। उपस्थित ग्रामीणों को पेड़ लगाने तथा जंगल बचाने का संकल्प लिया गया। जंगल बचाव अभियान के तहत वन प्रमंडल लोहरदगा के तत्वधान में विभिन्न जंगलो में रक्षासूत्र बांध अभियान को गति दिया जा रहा है। मौके पर मुकेश प्रजापति, चंद्रशेखर महतो, राजेन्द्र उराँव, होम गार्ड तथा ग्रामीण उपथित थे।